Ashapurna Events

Corona Relief Fund

Corona Relief Fund

  • 2022-11-28
“आशापूर्णा बिल्डकॉन ग्रुप ने कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए 11 लाख का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष में,जयपुर में अपनी 40 रूम की फोर स्टार आशापूर्णा होटल वायरस पीड़ितों के लिए समर्पित, एवं जरुरतमंदो को प्रतिदिन 1000 फ़ूड पैकेट भोजन देने का प्रस्ताव दिया “
 
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण से चल रही जंग में ठाकुर मोहन सिंह जी उचियारड़ा के आशीर्वाद से आशापूर्णा बिल्डकॉन ग्रुप के चैयरमेन करण सिंह उचियारड़ा एवं कंपनी के डायरेक्टर हर्षवर्धन सिंह उचियारड़ा ने बीमारी से बचाव हेतु आज जोधपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को 11,11 ,111 रूपए की सहायता धन-राशि प्रदान की है |
 
कंपनी के चैयरमेन करण सिंह उचियारड़ा ने बताया कि जिस तरीके से कोरोना वायरस ने विकराल रूप धारण किया है , राष्ट्र के लिए यह बड़े खतरे का समय है , इस मुश्किल घडी में आशापूर्णा बिल्डकॉन ग्रुप हर स्तर पर अपनी सेवा देते हुए देश के साथ खड़ा है और सहयोग धन-राशि प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार की तरफ पहल करते हुए जयपुर में शास्त्री नगर में स्थित आशापूर्णा होटल को क्यूरानटाइन पीड़ितों के रहवास की सुविधा उपलब्ध करा रहा है जिसके अंतर्गत COVID -19 वायरस से प्रभावित 100 लोगो को क्यूरानटाइन किया जा सकता है |
 
कंपनी के डायरेक्टर हर्षवर्धन सिंह उचियारड़ा ने बताया कि इसके साथ ही लॉकडाउन के कारण देश में कई लोग अपनी दैनिक भोजन की आवश्यकता को प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं, आशापूर्णा बिल्डकॉन ग्रुप जरूरतमंद लोगो को प्रतिदिन 1000 फ़ूड पैकेट द्वारा भोजन वितरित करेगा | वर्तमान में चिकित्सा सुविधाओं व् वेंटिलेटर की देश में बहुत कमी है , हमारी व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों से अनुरोध कि वे COVID-19 से प्रभावित रोगियों के लिए वेंटिलेटर खरीदने के लिए दिए गए उपरोक्त दान का उपयोग करें |

आशापूर्णा बिल्डकॉन हमेशा से सामाजिक कल्याण के लिए अपनी सेवा देने में तत्पर रहा है , आशापूर्णा देश की सेवा करने के लिए उत्सुक हैं और आगे भी ऐसे मुश्किल समय में देश व् समाजके लिए आशापूर्णा बिल्डकॉन ग्रुप सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर है |
 
 आशापूर्णा बिल्डकॉन में  हमेशा से ही सामाजिक सरोकार की तरफ अपना सहयोग दिया है और वक्त आने पर सदैव सहयोग के लिए तैयार खड़े रहे है |   आशापूर्णा  पूर्व में  भी इस तरह सामाजिक सरोकार के तहत अपनी अहम् भूमिका निभाई है जोधपुर की गरीबतम विधवा महिला को एक निशुलक आवास श्री मति पात्रीभा पाटिल (पूर्व राष्ट्रीपति )  के दरवा भेट किया गया |  जोधपुर मे मेहरानगढ़ दुखांतिका सहायता हेतु भी निशुल्क  एक फ्लैटआवास  2 बी एच के का फ्लैट श्री दिग्विजय सिंह जी (पूर्व मुख्यमंत्री ) के द्वारा दिया गया |  अंत एक बार और जरूरतमंद एवं गरीब विधवा महिला हेतु एक 2 बी एच के का फ्लैट और भी दिया गया | आशापूर्णा  हमेशा से ही सामाजिक सरोकार के प्रति हमेशा तत्पर रहा है |

Highlights